Attero Success Story: स्टार्टअप्स की दुनिया में रोजाना नए स्टार्टअप्स अपनी सफलता के कारण सुर्खियों में रहते हैं। आज हम एक ऐसे स्टार्टअप की ओर बढ़ते हैं, जिसने अपने इनोवेटिव आइडिया के साथ 300 करोड़ रुपए की मूल्य की कंपनी बना ली है।

इस स्टार्टअप का नाम है Attero, जो नॉएडा बेस्ड है और जिसका मुख्य काम इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को रीसाइकल करना है, जिसमें से कीमती धातुएं निकाली जाती हैं। इसका मतलब है कि यह लैपटॉप, फोन और टैबलेट्स जैसे खराब हो गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नया जीवन देता है।

Attero Success Story
Attero Success Story

Attero के संस्थापक

Attero स्टार्टअप को 2008 में भारतीय नितिन गुप्ता और रोहन गुप्ता ने शुरू किया था। नितिन गुप्ता ने लंदन बिजनेस स्कूल से एमबीए किया है और रोहन गुप्ता इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। इन दोनों ने इस स्टार्टअप को उस समय शुरू किया था जब दुनिया भर में इ-वेस्ट (e-waste) में भारत का बड़ा योगदान था।

लेख का शीर्षकAttero Success Story: कूड़े से सोना बनाकर बना डाली 300 करोड़ की कंपनी