Border 2 Box Office Collection Day 37: अनुराग सिंह की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का जादू अभी भी टिकट विंडो पर चल रहा है। सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 23 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पांच हफ्ते कंप्लीट कर लिए हैं और अभी भी ये बिजनेस कर ही रही है। नई रिलीज के बीच भी ‘बॉर्डर 2’ का जलवा बरकरार है। इस एपिक वॉर एक्शन ड्रामा का मुकाबला ओ रोमियो, मर्दानी 3, तू या मैं, वध 2 जैसी फिल्मों से रहा है, लेकिन फिर भी ये सब से कमाई के मामले में आगे निकल गई। आइए 37वें दिन का आंकड़ा बताते हैं।

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या है हाल?

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 37वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने अपने हिस्से में महज 0.04 करोड़ रुपये की कमाई की। इंडिया में फिल्म की टोटल कमाई 327.11 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद है कि होली की छुट्टियों में फिल्म की कमाई थोड़ी और बढ़ सकती है।

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस ट्रैकर

  • बॉर्डर 2 का पहला दिन- 30 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 का पहला हफ्ता – 224.25 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 का दूसरा हफ्ता- 70.15 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 का तीसरा हफ्ता- 23.35 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 का चौथा हफ्ता-6.6 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 29- 0.30 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 30- 0.55 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 31- 0.7 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 32- 0.3 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 33- 0.3 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 34- 0.2 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 35- 0.2 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36- 0.01 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 37- 0.04 लाख रुपये

बॉर्डर 2 का टोटल कलेक्शन- 327.11 करोड़ रुपये

कब रिलीज होगी फिल्म गबरू?

सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म गबरू के साथ सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट 8 मई 2026 तय की है. फाइनल अनाउंसमेंट अभी आना बाकी है। फिल्म का डायरेक्शन शशांक उदापुरकर कर रहे हैं, जबकि विशाल राणा, ओम छंगानी के साथ मिलकर इसके प्रोड्यूसर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में सिमरन बग्गा और प्रीत कमानी नजर आएंगी. कहा जा रहा है कि फिल्म एक इंस्पायरिंग और एंगेजिंग ड्रामाटिक परफॉर्मेंस देगी।

यह भी पढ़ें- गोविंदा के गाने ‘एक चुम्मा’ पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स रह गए हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग