2 लाख रुपए देकर IPS अफसर बना युवक, बिहार में फर्जी आईपीएस गिरफ्तार
2 लाख रुपए देकर IPS अफसर बना युवक, बिहार में फर्जी आईपीएस गिरफ्तार
बिहार के जमुई जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने 2 लाख रुपए देकर IPS अफसर बनने की कोशिश की। बिहार में फर्जी आईपीएस बनने वाले इस युवक को सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का नाम मिथिलेश कुमार है, जो लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के गोवर्धन बीघा गांव का निवासी है।
मिथिलेश ने चाचा से पैसे लिए और बन गए फर्जी आईपीएस। उसने अपने मामा से 2 लाख रुपए उधार लेकर खैरा के मनोज सिंह नाम के व्यक्ति को दिए, जिसने उसे पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इस तरह 2 लाख रुपए देकर IPS बन गए मिथिलेश को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिथिलेश, जो एक फर्जी आईपीएस के रूप में खुद को प्रस्तुत कर रहा था, बाइक पर सवार होकर जब सिकंदरा चौक पर रुका, तो उसकी वर्दी और पिस्टल देख लोगों को शक हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। जमुई पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है और उस गिरोह का पता लगाने की कोशिश में जुटी है, जो युवाओं को ठग कर फर्जी आईपीएस बनाने का काम करता है।
बिहार पुलिस के अनुसार, यह घटना एक बड़े रैकेट का हिस्सा हो सकती है, जो युवाओं से पैसे लेकर उन्हें फर्जी नौकरियों का झांसा देता है।
इसे भी पढ़े :-
- बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द
- Sitamarhi Video Call Crime: लूट में असफल होने पर वीडियो कॉल में बेटे की धमकी, 50 लाख की रंगदारी की मांग
- किसान की खेत में कुदाल से पीट-पीटकर हत्या, कपड़े भी लेकर फरार हुए हत्यारे
- बिहार के जमुई में छज्जा गिरने से दो की मौत, सात घायल
- बिहार शिक्षक घोटाला: 18 साल से अवैध नौकरी कर रहे थे, अब खुली पोल; 2 शिक्षकों पर होगी FIR







