Skip to main content

बैरिया ISBT पर दिवाली-छठ के लिए बढ़ाई गई बसों की संख्या, यात्रियों की भीड़ ने बढ़ाई मुश्किलें

पटना – दीपावली और छठ पूजा के नजदीक आते ही बैरिया अंतरराज्यीय बस स्टैंड (ISBT) पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रबंध अधिकारियों के अनुसार, आम दिनों में

पटना – दीपावली और छठ पूजा के नजदीक आते ही बैरिया अंतरराज्यीय बस स्टैंड (ISBT) पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रबंध अधिकारियों के अनुसार, आम दिनों में यहां से करीब 700 बसें चलती थीं, लेकिन त्योहार के दौरान आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह संख्या बढ़ाकर 725-750 कर दी गई है।

विभिन्न जिलों के यात्रियों की भीड़

बुधवार को बैरिया ISBT पर सबसे ज्यादा भीड़ मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, बेतिया, कटिहार, सुपौल, अररिया और सीतामढ़ी के यात्रियों की देखी गई। बैरिया बस स्टैंड के प्रबंधकों ने बताया कि रोजाना यहां से जाने वाले लोगों की संख्या 8000 से अधिक हो गई है, जिससे जीरो माइल और पहाड़ी के पास जाम की स्थिति पैदा हो रही है।

जाम और मेट्रो निर्माण से यात्रियों को हो रही परेशानी

त्योहारों के मद्देनजर न्यू बाइपास और आस-पास के इलाकों में भारी जाम के कारण बसें समय पर नहीं निकल पा रही हैं। इसके चलते यात्रियों को पटना जंक्शन से बस पकड़ने के लिए बैरिया बस स्टैंड तक पहुंचने में लगभग दो घंटे तक का समय लग रहा है। कई बार यात्रियों को सड़क पर ही बस में चढ़ना पड़ रहा है। वहीं, चल रहे मेट्रो निर्माण ने भी इस स्थिति को और अधिक कठिन बना दिया है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है।

भीड़ में 25% तक की बढ़ोतरी की संभावना

बस स्टैंड के अधिकारियों ने बताया कि पिछले सोमवार से भीड़ लगातार बढ़ रही है और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने का अनुमान है। अगले सप्ताह भीड़ में लगभग 25% तक की वृद्धि देखी जा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि 5 तारीख के आसपास यात्रियों की संख्या में और भी अधिक बढ़ोतरी संभव है, जिससे व्यवस्था पर और अधिक दबाव पड़ेगा।

यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग

यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए, प्रशासन से मांग की जा रही है कि यात्री सुविधाओं और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाया जाए ताकि त्योहारों के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की कठिनईओ का सामना ना करना परे

इसे भी पढ़े :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे में

By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।