Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में जमीन की जमाबंदी में गड़बड़ी की शिकायत के बाद जिलाधिकारी (डीएम) ने कड़ा कदम उठाया है। एक महिला की शिकायत पर जांच करने के बाद, दो डाटा एंट्री ऑपरेटर और एक राजस्व कर्मचारी की मिलीभगत सामने आई, जिसके बाद डीएम ने दोनों डाटा एंट्री ऑपरेटर को बर्खास्त कर दिया और राजस्व कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया।
पूरा मामला
मुंगेर के सदर अंचल में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर पंकज कुमार झा और रंजन कुमार, साथ ही राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार आर्य पर आरोप था कि इन्होंने गलत तरीके से जमीन की जमाबंदी की। महिला फरहाना खातून ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि इन कर्मियों ने सरकारी प्रक्रिया के खिलाफ जाकर जमाबंदी की थी।
डीएम का कड़ा एक्शन
मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच डीसीएलआर सदर को सौंपा। जांच रिपोर्ट में तीनों कर्मियों की गलती सामने आने के बाद डीएम ने तत्काल कार्रवाई की। पंकज कुमार झा और रंजन कुमार को बर्खास्त कर दिया गया, जबकि सतीश कुमार आर्य को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
डीएम का संदेश
डीएम ने कहा कि जिले में किसी भी कर्मी के खिलाफ यदि कार्यों में अनियमितता या कर्तव्यहीनता की शिकायत मिली तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही इस कार्रवाई के बाद मुंगेर जिले के अन्य अंचल और प्रखंड कार्यालयों में भी हड़कंप मच गया है।
संबंधित खबरें (Also Read)
हाईटेक रथ पर निकलेंगे निशांत कुमार! लिफ्ट से लेकर लग्जरी सुविधाएं, Bihar Yatra बनी चर्चा का केंद्र

Maithili Thakur Statement: ‘चार बच्चे’ बयान पर फूटा गुस्सा! मैथिली ठाकुर बोलीं- विकास भी उतना ही जरूरी

Samrat Choudhary Munger Visit: CM बनते ही गृह जिले पहुंचे सम्राट! मुंगेर में जनता से सीधा संवाद

BPSC Mains Exam 2026: आज से शुरू BPSC मेन्स! 13 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी मैदान में, सुरक्षा कड़ी

इसे भी पढ़े :-


















