Prashant Kishor Rejects Security Cover: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को गोपालगंज में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें किसी सुरक्षा कवर की जरूरत नहीं है। उनका कहना था कि जब बिहार का युवा बिना किसी सुरक्षा गार्ड के घूम सकता है, तो वे भी उसी तरह स्वतंत्र रूप से रह सकते हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा, “अगर बिहार के युवा बिना सुरक्षा घूम सकते हैं, तो प्रशांत किशोर को भी सुरक्षा की जरूरत नहीं है। मैं तीन साल से बिहार के गांव-गांव में घूम रहा हूं और जनता ही मेरी सबसे बड़ी सुरक्षा है।”
Prashant Kishor Rejects Security Cover: सुरक्षा को लेकर विपक्ष पर तंज
प्रशांत किशोर ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सुरक्षा का मुद्दा बनाकर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जन सुराज का पूरा अभियान जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने का है, न कि खास सुरक्षा घेरे में चलने का।























