कैटेगरी

कैमूर न्यूज: दुर्गापूजा के दौरान वायरल वीडियो पर 150 लोगों के खिलाफ केस, 24 नामजद, निष्पक्ष जांच की मांग

दुर्गापूजा के दौरान वायरल वीडियो पर 150 लोगों के खिलाफ केस: कैमूर जिले में दुर्गापूजा के दौरान एक फर्जी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 24 नामजद और 150
विज्ञापन
Updated at :

दुर्गापूजा के दौरान वायरल वीडियो पर 150 लोगों के खिलाफ केस: कैमूर जिले में दुर्गापूजा के दौरान एक फर्जी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 24 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह वीडियो दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कथित आपत्तिजनक नारेबाजी का था, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। वीडियो के आधार पर कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध जताया है और इसे फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

वायरल वीडियो और पुलिस की कार्रवाई

कुदरा शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान निकाले गए जुलूस के अगले दिन एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया कि जुलूस में विशेष धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 लोगों को नामजद किया और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। साथ ही, विसर्जन जुलूस में शामिल डीजे को भी पुलिस ने अपने कब्जे मे कर लिया ।

स्थानीय लोगों का विरोध

केस दर्ज होने के बाद शहरवासियों ने आरोप लगाया कि वीडियो को एडिट कर उन्हें फंसाने की साजिश रची गई है। उनका कहना है कि जो लोग उस दिन जुलूस में शामिल नहीं थे, उनके खिलाफ भी झूठे आरोप लगाए गए हैं। स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 13 अक्टूबर को विसर्जन के समय प्रशासन और पुलिस की भारी मौजूदगी थी, और जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अगर आपत्तिजनक नारेबाजी होती, तो प्रशासन उसी समय कार्रवाई करता, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

निष्पक्ष जांच की मांग

पूजा समिति के पूर्व सदस्य संजय कुमार पांडे, जिनका नाम भी इस मामले में शामिल किया गया है, ने बताया कि घटना के दिन वह वाराणसी में थे और वहां का सीसीटीवी फुटेज इस बात का प्रमाण है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है।

शहरवासियों ने इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की अपील की है और कहा है कि प्रशासन द्वारा जल्दबाजी में की गई कार्रवाई गलत है। मामले की गहन जांच कर ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

इसे भी पढ़े :-

विज्ञापन

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें