हाजीपुर: बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ की सख्ती का असर अब स्पष्ट नजर आ रहा है। शिक्षकों द्वारा की जा रही गड़बड़ियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। वैशाली जिले के लालगंज इलाके से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल के हेडमास्टर मिड डे मील (MDM) योजना का अंडा घर ले जाते हुए कैमरे में कैद हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
ग्रामीणों ने जताया विरोध
घटना उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रिखर प्रखंड लालगंज की है। वायरल वीडियो में देखा गया कि हेडमास्टर साहब अंडे का ट्रे झोले में रखकर घर ले जा रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि ये अंडे बच्चों के लिए दिए जाते हैं, न कि हेडमास्टर के घर जाने के लिए। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की।
जांच में आरोप सही पाए गए
जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के निर्देश पर एक जांच टीम गठित की गई। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा एक्शन लेते हुए हेडमास्टर के निलंबन का आदेश दिया है और 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित हेडमास्टर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा विभाग की सख्ती से हड़कंप
बिहार शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ की सख्ती के चलते शिक्षकों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। केके पाठक के बाद अब एस. सिद्धार्थ का असर दिख रहा है, जिससे शिक्षकों में डर का माहौल है।
संबंधित खबरें (Also Read)
हाईटेक रथ पर निकलेंगे निशांत कुमार! लिफ्ट से लेकर लग्जरी सुविधाएं, Bihar Yatra बनी चर्चा का केंद्र

Maithili Thakur Statement: ‘चार बच्चे’ बयान पर फूटा गुस्सा! मैथिली ठाकुर बोलीं- विकास भी उतना ही जरूरी

Samrat Choudhary Munger Visit: CM बनते ही गृह जिले पहुंचे सम्राट! मुंगेर में जनता से सीधा संवाद

BPSC Mains Exam 2026: आज से शुरू BPSC मेन्स! 13 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी मैदान में, सुरक्षा कड़ी

इसे भी पढ़े :-


















