Earthquake in Patna: बिहार के अलावा दिल्ली-एनसीआर, यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा में भी झटके के साथ धरती हिली है. इसका कारण है भूकंप का एपिसेंटर नेपाल में था.

Earthquake News: बिहार के कई जिलों में शुक्रवार (03 नवंबर) रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. झटका इतना तीव्र था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. बिहार के कई जिलों में यह भूकंप महसूस किया गया है, जैसे कि पटना समेत. रात के 11.32 बजे के बाद बिहार में इस झटके को महसूस किया गया है.

Earthquake in Patna
Earthquake In Patna

नेपाल में था भूकंप का एपिसेंटर

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इसके बारे में जानकारी दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसके बारे में जानकारी दी गई है कि भूकंप का एपिसेंटर नेपाल में था. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी है. यह भूकंप जमीन के 10 किमी नीचे आया था. बिहार नेपाल के सटे होने के कारण इसे यहां के कई जिलों में महसूस किया गया है.

SPONSORED CONTENTAdvertisement

यह भी पढ़ें: Earthquake in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, 6.4 रिक्टर पैमाने पर, केंद्र नेपाल