Bihar News: रामचरित मानस, ठाकुर के बाद ब्राम्हणों पर राजद विधायक ने इक विवादित बयान दिया है। विधायक का कहना है कि ब्राह्मणों का कर्मकांड करवाना और दक्षिणा लेना धर्म नहीं है बल्कि उनका धंधा है। इसके साथ ही दीपावली पर भी जमकर अनर्गल बाय्तें कही है।
दुर्गा पूजा में माँ दुर्गा के साथ अन्य देवी-देवताओं के संबंध में विवादित बयान देने वाले राजद विधायक फतेह बहादुर ने एक बार फिर से विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों का कर्मकांड करवाना और दक्षिणा लेना धर्म नहीं है, बल्कि यह उनका व्यापार है। विधायक ने कहा कि इन लोगों ने इस व्यापार को बढ़ाने के लिए एक नया नाटक प्रस्तुत किया है और कहा कि आप लोग दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करें। लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने से आपके घर में धन और धौलत आएगा। यदि लक्ष्मी-गणेश की पूजा से देश अमीर हो जाता, तो उस देश में जो लक्ष्मी-गणेश की पूजा नहीं करता, वह देश सबसे अमीर है।
अपनी बातों पर ऐसे दी दलील
मनुवादी कहता है कि लोहार का काम है लोहा पीटने का काम करना। मैं कहता हूं लोहार को लोहे पीटने का काम करना धर्म नहीं धंधा है। मनुवादी कहता है कि नाई का बाल काटना धर्म है लेकिन मैं कहता हूं नाई का बाल काटना धर्म नहीं धंधा है। लोग कहते हैं कि बढ़ई का लकड़ी का काम करना धर्म है, लेकिन मैं कहता हूं कि बढ़ई का लकड़ी का काम करना धर्म नहीं धंधा है।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश कुमार के खिलाफ हमला, ये क्या बोले गए सम्राट चौधरी






















