Skip to main content
Samastipur News

बिहार में स्मार्ट मीटर: बैलेंस खत्म होने पर भी बिजली कटने का खतरा खत्म!

बिहार में स्मार्ट मीटर: बैलेंस खत्म होने पर भी बिजली कटने का खतरा खत्म!

विज्ञापन

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आपके स्मार्ट मीटर का बैलेंस खत्म हो जाता है, तो अब आपको बिजली कटने की चिंता नहीं करनी होगी। सरकार ने एक नया निर्देश जारी किया है, जिसमें उपभोक्ताओं को अब 24 घंटे पहले नहीं, बल्कि एक हफ्ते पहले ही बैलेंस खत्म होने की सूचना मिल जाएगी। इससे आपको रिचार्ज करने के लिए अधिक समय मिलेगा।

विज्ञापन

स्मार्ट मीटर की खास सुविधा


अगर किसी कारणवश आप स्मार्ट मीटर को रिचार्ज नहीं कर पाते हैं, तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब स्मार्ट मीटर में एक खास पुश बटन दिया गया है। इसे 20 सेकंड तक दबाने से आपको अगले 72 घंटों तक यानी 3 दिनों तक बिजली की सुविधा मिलती रहेगी। ध्यान रखें कि यह सुविधा सिर्फ महीने में एक बार ही दी जाएगी, और वह भी सिर्फ विशेष परिस्थितियों में। इस बीच, उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर का बैलेंस जरूर रिचार्ज कराना होगा। वर्तमान में, बैलेंस खत्म होने पर 24 घंटे तक बिजली की आपूर्ति जारी रहती है, लेकिन नई सुविधा के तहत यह समय बढ़ाकर 72 घंटे कर दिया गया है।

विज्ञापन

नई सुविधा कब होगी लागू


सरकार जल्द ही इस नई सुविधा को लागू करने वाली है। पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक बैठक में बताया कि इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बिजली का लोड बढ़ाने के लिए भी छह महीने तक कोई पेनाल्टी नहीं लगेगी। इस दौरान उपभोक्ता खुद ही अपना लोड बढ़ा सकते हैं, और इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

स्मार्ट मीटर लगाने का काम


बिहार सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने का निर्देश दिया है, जिसकी अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की गई है। पटना जिले के 1244 कार्यालयों में से 783 में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जबकि बाकी बचे 461 कार्यालयों में 31 अक्टूबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा, सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के निवास स्थान पर भी स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा।

अफवाहों पर सख्त कार्रवाई


डीएम ने स्पष्ट किया है कि कुछ लोग पुराने मीटर की रीडिंग करने वाले कर्मचारियों द्वारा फैलाई जा रही झूठी अफवाहों को हवा दे रहे हैं। ऐसे अफवाहें फैलाने वालों की पहचान करके उचित कारवाई की जाएगी ।

बिजली संवाद कार्यक्रम का आयोजन


स्मार्ट मीटर को लेकर जनता के साथ संवाद स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा हर प्रखंड में बिजली संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, और उपभोक्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, और उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

शहरी क्षेत्रों में अब तक 80% घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, और बाकी बचे इलाकों में जल्द ही यह काम पूरा किया जाएगा।

इसे भी पढ़े :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें