Bihar Rain Alert: आपको बताते चले की बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। 5 जुलाई 2025, शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के अनुसार आने वाले 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। इस अलर्ट के अंतर्गत 19 जिलों में तेज हवाओं और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। आइए विस्तार से जानते हैं कि बिहार का मौसम कैसा रहेगा और किन जिलों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

IMD Rain Alert के मुताबिक, मौसम विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही भारी बारिश (Heavy Rainfall in Bihar) की संभावना भी बनी हुई है। जिन जिलों में ज्यादा असर पड़ सकता है उनमें गया, नवादा, जमुई, भोजपुर, मधेपुरा, पटना, और समस्तीपुर जैसे इलाके शामिल हैं।
कहां कितनी बारिश हुई अब तक?
बिहार मौसम समाचार के अनुसार, शुक्रवार को नवादा में सबसे अधिक 58.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा:
- गया में 36.2 मिमी
- भोजपुर में 26.4 मिमी
- जमुई में 20.6 मिमी
- मधेपुरा में 18.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
राज्य में अब तक सामान्य से 40% कम बारिश हुई है। जहां जुलाई में अब तक औसतन 207.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहां केवल ही दर्ज की गई है।























