Bihar Politics News: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़ा विवाद गरमा गया है, जहां जदयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने जनसुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। यह मामला तब उठा जब प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को सांसद बनाने के लिए टिकट खरीदा था।

Bihar Politics News: लीगल एक्शन की तैयारी में मंत्री अशोक चौधरी

पटना में शनिवार को आयोजित जदयू प्रकोष्ठ सम्मेलन के दौरान मीडिया से बातचीत में मंत्री अशोक चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “प्रशांत किशोर के बयान पर लीगल एक्शन का मैटर तैयार हो गया है।” उन्होंने कहा कि “हम दलित परिवार से हैं, तलवार लेकर नहीं लड़ सकते, लेकिन कानून का सहारा जरूर लेंगे।”

इसे भी पढ़े

Bihar Politics News: PK के आरोपों पर सख्त दिखे चौधरी

प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को जमुई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि अशोक चौधरी का राजनीतिक चरित्र सबको पता है और उन्होंने टिकट खरीदकर अपनी बेटी को सांसद बनाया। PK ने दावा किया कि बिहार के किसी भी नेता में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो उन पर एक रुपये लेने का भी आरोप लगा सके। इसी बयान के जवाब में अब अशोक चौधरी कानूनी रास्ता अपनाने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े

Bihar Politics News: आगे क्या होगा?

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अशोक चौधरी प्रशांत किशोर के खिलाफ किस स्तर पर कानूनी कार्रवाई करते हैं और कोर्ट में यह मामला कितना आगे बढ़ता है। इस विवाद ने बिहार की सियासत में एक नई हलचल पैदा कर दी है।

इसे भी पढ़े

Bihar Politics News: धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:-