बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बोखड़ा थाना की हाजत से एक युवक फरार हो गया। आरोपी नीतीश कुमार, जो बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पिपराढ़ी निवासी है, पर उसकी प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।
क्या है पूरा मामला?
युवती का कहना है कि नीतीश से उसकी मुलाकात ढाई साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद नीतीश ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। 13 नवंबर को भी आरोपी ने उसे पटना बुलाया और चार दिन तक साथ रखा।
17 दिसंबर को आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर सुरसंड के एक होटल में बुलाया। वहां से युवती को कटरा मंदिर में शादी का झांसा देकर बाइक पर बैठाया, लेकिन बोखड़ा थाना के पास वह बाइक से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा। युवती ने शोर मचाकर उसे पकड़ लिया।
पुलिस हिरासत से फरार हुआ युवक
पुलिस ने आरोपी को बुधवार रात गोहाटी चौक के पास से हिरासत में लिया और बोखड़ा थाना ले गई। वहां आरोपी को हाजत में रखा गया। लेकिन रात में वह रोशनदान तोड़कर फरार हो गया।






















