नीतीश सरकार में श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को बिहार पुलिस ने मात्र 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में छिपा हुआ था और वहीं से मंत्री को धमकी भरे फोन व मैसेज किए थे। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान 24 वर्षीय संजय यादव के रूप में हुई है।
लॉरेंस बिश्नोई के वीडियो देखकर रची गई थी साजिश
Bihar News In Hindi Today: पटना पुलिस के अनुसार, मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। पुलिस ने धमकी के लिए इस्तेमाल किए गए फोन नंबर को ट्रैक किया, जिससे यह पता चला कि धमकी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से दी गई थी।
पुलिस ने आरोपी संजय यादव को पकड़ने के लिए यूपी में छापेमारी की और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी ने कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के कई वीडियो देखकर इस घटना की योजना बनाई थी। उसने सोशल मीडिया के जरिए मंत्री संतोष सिंह की जानकारी इकट्ठा की और उन्हें फोन कर रंगदारी मांगी।
30 लाख रुपये नहीं दिए तो जान से मारने की धमकी
Bihar News In Hindi: आरोपी ने मंत्री को धमकी देते हुए उनकी गाड़ी का नंबर 00011 भी बताया और कहा,
“जिस भी गाड़ी में बैठोगे, वहीं मार देंगे। चाहे किसी गांव में रहो, वहीं खत्म कर देंगे। अगर जिंदगी की सलामती चाहते हो तो 30 लाख रुपये जल्दी ट्रांसफर कर दो।”
आरोपी ने यह भी कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो दोबारा मैसेज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस धमकी के बाद मंत्री ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।















