Skip to main content
Samastipur News

Saharsa News: सगाई के बाद युवती ‘गायब’, सुसाइड नोट में लिखा- ‘अब बर्दाश्त नहीं कर पा रही’, दूल्हे और पिता पर केस दर्ज

बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। सगाई टूटने और दहेज प्रताड़ना से परेशान एक युवती 13 दिसंबर से गायब है। घर से जाते

विज्ञापन

बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। सगाई टूटने और दहेज प्रताड़ना से परेशान एक युवती 13 दिसंबर से गायब है। घर से जाते वक्त उसने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें अपनी परेशानियों का जिक्र किया है। सुसाइड नोट के मुताबिक युवती ने लिखा, “पापा आपने मेरे लिए बहुत कुछ किया, लेकिन अब मुझसे और बर्दाश्त नहीं हो रहा।”

खबर सुनें
विज्ञापन

सगाई के बाद कार की डिमांड, शादी से इनकार

जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई 2024 को लड़के वाले लड़की को देखने के लिए सहरसा आए थे। सहरसा के एक रिसॉर्ट में 17 जुलाई को सगाई के लिए दहेज के रूप में नकद राशि दी गई। इसके बाद 21 जुलाई को उसी रिसॉर्ट में सगाई हुई। सगाई के बाद लड़के वालों ने कार की मांग की, लेकिन जब लड़की पक्ष ने कार देने से इनकार कर दिया तो लड़के वालों ने शादी तोड़ दी।

विज्ञापन
इसे भी पढ़े

पंचायत के फैसले को लड़के वालों ने ठुकराया

लड़की के चाचा नरेश गुप्ता ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी शिवम गुप्ता नामक युवक से तय हुई थी, जो सहरसा के चंदन गुप्ता का पुत्र है। जब विवाह की तारीख तय करने के लिए वे लड़के के पिता के पास पहुंचे तो उन्होंने कहा कि उनका बेटा शादी के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद पंचायत बैठी लेकिन लड़के वालों ने पंचायत का फैसला मानने से इनकार कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के कारण युवती डिप्रेशन में चली गई और आखिरकार सुसाइड नोट लिखकर घर छोड़कर चली गई।

युवती ने सुसाइड नोट में लिखी आखिरी इच्छा

युवती ने सुसाइड नोट में लिखा:
“मेरी एक आखिरी इच्छा है कि आप रानी-मुस्कान को इतना काबिल बना दो कि कभी कोई लड़का उनके साथ ये सब ना कर सके।”

इसे भी पढ़े

पुलिस कर रही सभी बिंदुओं पर जांच

एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि लड़की के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की के सुसाइड नोट और शादी टूटने की वजह से पूरे परिवार में गहरा तनाव है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और लापता युवती की तलाश के प्रयास जारी हैं।

इसे भी पढ़े :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें