Bihar Me Aaj Ka Mausam: आपको बताते चले की आज 27 जुलाई 2025 को बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मॉनसून (monsoon in bihar) अपने पूरे प्रभाव में है और कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की आशंका
आज सुबह से ही पटना, जमुई, बांका, और खगड़िया में तेज बारिश हो रही है। वहीं सुपौल, अररिया और किशनगंज में Bihar rain forecast के अनुसार भारी बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार भी तेज है जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
उत्तर बिहार के इलाकों में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश हो रही है। monsoon update के मुताबिक इन जिलों में ठनका गिरने की संभावनाएं भी हैं, इसलिए सतर्क रहने की अपील की गई है।
धान की रोपाई में तेजी, किसानों को राहत

लगातार बारिश से कृषि क्षेत्र को बड़ी राहत मिली है। Bihar Aaj Ka Mausam की इस बारिश ने धान की रोपाई की गति को बढ़ाया है। इस साल अब तक 17 लाख हेक्टेयर भूमि में धान की बुवाई हो चुकी है, जो पिछले साल की तुलना में 7% अधिक है। मक्के की बुआई में भी 6% की बढ़ोत्तरी हुई है।






















