Tejashwi Yadav Bihar Yatra बिहार की राजनीति में नया मोड़ आया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि 16 सितंबर से नई बिहार अधिकार यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा 20 सितंबर को वैशाली जिले में खत्म होगी। इस दौरान कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जनता से सीधा संवाद होगा। यह खबर आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।
नई यात्रा का शेड्यूल और उद्देश्य
तेजस्वी यादव ने बताया कि पिछली मतदाता अधिकार यात्रा में कुछ जिले छूट गए थे। अब वे 16 जिलों तक पहुंचेंगे। bihar adhikar yatra schedule के अनुसार, यात्रा जहानाबाद से शुरू होकर वैशाली में समाप्त होगी। इसका मकसद ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों की समस्याएं समझना और चुनाव से पहले मजबूत जनसंपर्क बनाना है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह यात्रा चुनावी जमीन तैयार करने के लिए अहम कदम है। 2025 का चुनाव नजदीक आते ही सभी दल अपनी रणनीतियां तेज कर रहे हैं।
कानून व्यवस्था पर बड़ा हमला
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। खगड़िया में विधायक के ड्राइवर की हत्या और पटना में राजद नेता की हत्या ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।























