Bihar Voter List Controversy: बिहार की सियासत में इन दिनों विपक्ष ने चुनावी माहौल गर्म कर दिया है। कांग्रेस और RJD ने नवादा में Voter Adhikar Yatra Nawada का आयोजन किया। इस यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों का वोट छीनने की साजिश चल रही है। इस कार्यक्रम को महागठबंधन की एकजुटता का बड़ा संदेश माना जा रहा है।
राहुल गांधी का सीधा हमला
सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग और BJP मिलकर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार सहित कई राज्यों में मतदाता सूची से लाखों लोगों के नाम गायब कर दिए गए हैं। यह लोकतंत्र और voter rights पर सीधा हमला है।
राहुल ने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा वोट है। अगर जनता का वोट ही चोरी हो जाएगा, तो लोकतंत्र का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस षड्यंत्र का विरोध करें और अपने मताधिकार की रक्षा करें।
तेजस्वी यादव का तीखा बयान

राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी BJP और Election Commission पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गरीबों, युवाओं और minorities के वोट काटकर उन्हें लोकतंत्र से दूर किया जा रहा है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि जिनका नाम गांव में सबको मालूम है, उन्हें मतदाता सूची में मृत घोषित कर दिया गया।






















