Bihar Sharif Vidhan Sabha Chunav 2025: आपको बताते चले की 13 जुलाई 2025 को बिहारशरीफ विधानसभा सीट एक बार फिर से राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन चुकी है। इस सीट पर अगले साल होने वाले Bihar Election 2025 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। खासकर इसलिए क्योंकि यह सीट पिछले तीन विधानसभा चुनावों से NDA गठबंधन के लिए जीत की गारंटी बनी हुई है।

इतिहास की नज़र से: बिहारशरीफ का सियासी सफर

1967 में इस सीट पर पहला विधानसभा चुनाव हुआ था। उस समय वामपंथी दल सीपीआई (CPI) ने जीत दर्ज की थी। 1969 में भी सीपीआई को यहां दोबारा सफलता मिली। लेकिन इसके बाद राजनीतिक समीकरण बदले और 1972 में भारतीय जनसंघ ने सीपीआई को हराकर पहली बार कब्जा जमाया।

इसके बाद भी चुनावी लड़ाइयां जारी रहीं और 1980 में सीपीआई ने आखिरी बार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद से यहां पर लगातार सत्ता का पलड़ा बदलता रहा, लेकिन पिछले तीन चुनावों से यह सीट भाजपा (BJP) के नाम पर दर्ज है।

इसे भी पढ़े