Bihar Politics Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की 8 जुलाई 2025 को बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाला बयान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया है। गया के मानपुर में आयोजित चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती समारोह के दौरान उन्होंने न केवल लालू-राबड़ी शासनकाल को घेरा, बल्कि आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को चेताया भी।

BJP का टिकट चाहिए तो मेहनत करो: सम्राट चौधरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जो लोग BJP का टिकट चाहते हैं, उन्हें जमीनी स्तर पर मेहनत करनी होगी। सिर्फ जुबानी वादे या पहचान से कुछ नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा – “टिकट उसे मिलेगा जो अपने क्षेत्र में जनता के बीच सक्रिय रहेगा और जनसमर्थन अर्जित करेगा।

इस बयान से साफ है कि BJP अब पारदर्शी टिकट वितरण प्रणाली की ओर बढ़ रही है, जहां जाति नहीं, कार्य और पकड़ मायने रखेगी।

Bihar Election 2025: कुशवाहा समाज से एकजुटता की अपील

Bihar Politics News in Hindi में यह बयान बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। सम्राट चौधरी ने कुशवाहा समाज को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वह सत्ता में भागीदारी चाहता है तो एकजुट होकर काम करे। उन्होंने बताया कि 2020 के चुनाव में गया जिले की गुरुआ, बेलागंज और कुर्था सीटों पर हार हुई, जिसका मुख्य कारण कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता और विपक्ष द्वारा वोटों की खरीद-फरोख्त रहा।