Bihar NDA Seat Sharing (12 अक्टूबर 2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए ने आखिरकार अपने सीट शेयरिंग फॉर्मूला का ऐलान कर दिया है। बीजेपी और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है, जबकि चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। यह फैसला बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाला माना जा रहा है।

Bihar NDA Seat Sharing 2025: एनडीए ने दिखाया संतुलन और एकजुटता

बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। BJP JDU seat allocation पर सहमति बनने के बाद धर्मेंद्र प्रधान और जेडीयू नेता संजय झा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। दोनों नेताओं ने लिखा कि “हम एनडीए साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है।”

इस समझौते से यह साफ हो गया है कि एनडीए इस बार पूरी एकजुटता के साथ Bihar elections 2025 में उतरने जा रहा है। जेडीयू ने पिछली बार की तुलना में 14 सीटों की ‘कुर्बानी’ दी है, जबकि बीजेपी ने 9 सीटें छोड़ी हैं ताकि छोटे सहयोगी दलों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

Chirag Paswan को 29 सीटें, Jitan Ram Manjhi और Upendra Kushwaha को 6-6

एनडीए में इस बार Chirag Paswan seats को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। चिराग पासवान के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को कुल 29 सीटें दी गई हैं, जो उनके लगातार बढ़ते जनाधार और 2024 लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। इस सीट बंटवारे से चिराग पासवान का राजनीतिक कद न केवल बिहार में बल्कि एनडीए के भीतर भी मज़बूत हुआ है।