Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। पटना से लेकर भागलपुर तक, हर जिले में पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो चुकी हैं। वीआइपी मूवमेंट से लेकर एयरपोर्ट तक, हर स्तर पर चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

बिहार में सख्त सुरक्षा व्यवस्था

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद बिहार प्रशासन ने सभी जिलों में सुरक्षा समीक्षा बैठकें तेज कर दी हैं। गृह विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर को “हाई सिक्योरिटी ज़ोन” घोषित किया गया है। इन इलाकों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और ड्रोन सर्विलांस के जरिए निगरानी की जा रही है।

साथ ही, सभी डीएम और एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों की सुरक्षा स्थिति की रियल-टाइम रिपोर्ट गृह विभाग को भेजें। एनएसजी के अफसरों द्वारा 82 डीएसपी को वीआइपी सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे किसी भी वीआइपी मूवमेंट के दौरान कोई चूक न हो।

SPONSORED CONTENTAdvertisement

एयरपोर्ट और सीमा क्षेत्रों में चौकसी

एयरपोर्ट सुरक्षा पर भी प्रशासन ने विशेष ध्यान दिया है। पटना एयरपोर्ट, गया एयरपोर्ट और प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर एटीएस और सीआईएसएफ टीमों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। यात्रियों के सामान की कड़ी जांच की जा रही है और पार्किंग क्षेत्रों में को और मजबूत किया गया है।