Bihar Election 2025 Voter Citizenship Update: आपको बताते चले की 10 जुलाई 2025 को भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार चुनाव से पहले मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू किया है, जिसमें अब वोट देने का अधिकार सिर्फ भारतीय नागरिकता की सटीक पहचान पर निर्भर करेगा।

तीन तिथियों से तय होगा लोकतंत्र में प्रवेश

भारत निर्वाचन आयोग ने नागरिकता की पुष्टि के लिए तीन प्रमुख तिथियों को आधार बनाते हुए एक नया तंत्र लागू किया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि सिर्फ भारतीय नागरिक ही मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें।

इसका उद्देश्य न केवल लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखना है, बल्कि वोटर लिस्ट से गैर-नागरिकों को बाहर करना भी है।
यह फैसला उन क्षेत्रों के लिए और भी अहम है जहां सीमाओं पर जनसंख्या विविधता ज़्यादा है — जैसे कि बिहार के सीमावर्ती जिले।

इसे भी पढ़े