Suryagarha Vidhan Sabha Chunav 2025: आपको बताते चले की 13 जुलाई 2025 को सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट से जुड़े सियासी समीकरणों ने बिहार चुनाव 2025 की तस्वीर को और रोचक बना दिया है। इस सीट पर इस बार मुकाबला सिर्फ RJD और NDA के बीच नहीं, बल्कि कई अनिश्चितताओं और रणनीतिक मोड़ों से भरा हुआ है।

Suryagarha Vidhan Sabha Chunav: NDA बनाम RJD में सीधे टकराव की संभावना

2025 के बिहार चुनाव की तैयारी में सूर्यगढ़ा सीट सबसे अहम बनती जा रही है। लखीसराय जिले की यह विधानसभा सीट पहले भी सत्ता के लिए निर्णायक रही है। इस बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद यादव एक बार फिर मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। दूसरी ओर NDA में चिराग पासवान की सक्रियता ने सीट पर स्थिति को और जटिल बना दिया है।

इसे भी पढ़े

SIR को लेकर विपक्ष का हमला, “वोटर हटाओ अभियान” करार

राज्य में चल रहे Special Summary Revision (SIR) अभियान को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए आरोप लगाया कि इससे लाखों गरीब और प्रवासी मतदाता प्रभावित होंगे। कांग्रेस, वाम दल और AIMIM ने भी इसी अभियान पर सवाल खड़े किए हैं।