Bihar Election 2025 Date Out: निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। पटना जिले की 14 सीटों पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी। आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है और उल्लघंन करने पर कार्रवाई की जाएगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए कई नई पहल की जा रही हैं और मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Bihar Election 2025 Date Out: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, पटना में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा की तारीखें जारी कर दी है। प्रदेश में दो चरण 6 व 11 नवंबर को मतदान होगा। राजधानी पटना में चुनाव की बात करें तो यहां की कुल 14 सीटों पर पहले चरण में चुनाव होंगे। इन सीटों में बख्तियारपुर, बांकीपुर, बाढ़, बिक्रम, दानापुर, दीघा, फतुहा, कुम्हरार, मनेर, मसौढ़ी (SC), मोकामा, पालीगंज, पटना साहिब, और फुलवारी (SC) शामिल हैं।

इसके लिए 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन शुरू हो जाएगा। प्रत्याशी 17 नवंबर तक नामांकन करा सकेंगे। 18 अक्टूबर को नामांकन फार्मों की स्क्रूटनी होगी और 20 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जिले की सभी सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को मतगणना होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर तक समाप्त होगी।

SPONSORED CONTENTAdvertisement

यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम व एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने सोमवार को दी। डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएंगी। शहरी क्षेत्र में मतदाताओं की उदासीनता दूर करने के लिए आने वाले दिनों में कई नई पहल की जाएंगी।