Bihar Chunav Mahagathbandhan Political Rally: आपको बताते चले की 09 जुलाई 2025 को पटना की राजनीति एक बार फिर चर्चा में रही, जब महागठबंधन ने एकजुटता दिखाते हुए राजधानी की सड़कों पर जबरदस्त मार्च किया। इस विरोध प्रदर्शन में नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक का जोश साफ नजर आया। गर्मी और उमस के बावजूद भी इस राजनीतिक शो का क्रेज कुछ ऐसा था कि हर कोई या तो प्रदर्शन कर रहा था या सेल्फी लेने में मशगूल दिखा। इस घटना ने आगामी Bihar Election (बिहार चुनाव) को लेकर माहौल पूरी तरह से गरमा दिया है।

महागठबंधन की एकता ने बदला सियासी तापमान

Bihar Politics की बात करें तो यह प्रदर्शन सिर्फ नारों का नहीं, बल्कि रणनीति का भी प्रतीक रहा। तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, दीपंकर भट्टाचार्य, डी राजा, एमए बेबी, और मुकेश सहनी जैसे प्रमुख नेता एक मंच पर नजर आए। हालांकि, कन्हैया कुमार और पप्पू यादव को मंच साझा करने का मौका नहीं मिला, जिससे कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

प्रदर्शन और सेल्फी का नया मेल

Patna Political Rally के दौरान एक ओर जहां ढोल-नगाड़ों की आवाज गूंज रही थी, वहीं दूसरी ओर हाथों में मोबाइल लेकर कार्यकर्ता Viral Selfies ले रहे थे। ये सेल्फी नेताओं के साथ ही नहीं, बल्कि अकेले भी ली जा रही थी, जो आजकल की Selfie Trend Politics का हिस्सा बन गई है।

इसे भी पढ़े

संबंधित खबरें (Also Read)