Bihar Crime News: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की बिहार के भागलपुर जिले में नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा जहाज घाट की है, जहां बांध की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इस दौरान त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी के हाईवा ड्राइवर से रंगदारी मांगी गई, और जब उसने देने से इनकार किया तो उसे धमकी दी गई और फायरिंग की गई।
Bihar Crime News: नवगछिया पुलिस की सटीक कार्रवाई
नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने इस गंभीर मामले में तेजी से जांच करते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू यादव उर्फ दिलखुश और उसके साथी नवीन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। सोनू यादव के खिलाफ पहले से ही हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एसडीपीओ ओम प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि सोनू यादव ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में ड्राइवर से रंगदारी मांगने, मारपीट करने और फायरिंग करने की बात कबूल की है। इस आधार पर पुलिस ने नवीन यादव को भी गिरफ्तार किया।






















