Bihar: शिक्षा व्यवस्था पर पटना में Coakroach Janta Party का जोरदार प्रदर्शन, AISA ने दिया समर्थन
Bihar में शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के खिलाफ AISA छात्रों का प्रदर्शन। पटना में हुए विरोध कार्यक्रम में कई संगठनों ने समर्थन दिया और सुधार की मांग उठाई।
AISA: पटना में शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। कारगिल चौक पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। यह प्रदर्शन दिल्ली में प्रस्तावित छात्र आंदोलन के समर्थन में आयोजित किया गया।
AISA: छात्रों ने उठाई पेपर लीक और परीक्षा गड़बड़ियों की आवाज
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा कारगिल चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और तकनीकी गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
पटना विश्वविद्यालय से जुड़ी शिक्षिका और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है और परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया जाना चाहिए। उनका आरोप था कि बार-बार सामने आ रही अनियमितताओं से छात्रों का भरोसा कमजोर हो रहा है। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने मांग की कि परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाए और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य पर उठे सवाल
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों के बीच असंतोष बढ़ रहा है। कई छात्र लंबे समय तक तैयारी करने के बाद भी अनियमितताओं के कारण नुकसान झेल रहे हैं। इसी वजह से युवाओं में चिंता और नाराजगी दोनों बढ़ी हैं। छात्र नेताओं ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उनका मानना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों को अपनी समस्याएं रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार है।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि केवल कार्रवाई की घोषणा पर्याप्त नहीं है। परीक्षा प्रणाली में स्थायी सुधार और पारदर्शी व्यवस्था लागू करना अधिक जरूरी है। कार्यक्रम में कई छात्र संगठनों, शिक्षकों और युवाओं ने भाग लेकर अपनी मांगों को दोहराया। आपको बता दें कि शिक्षा और परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर देश के कई हिस्सों में लगातार चर्चा चल रही है। ऐसे में छात्रों की मांगों और सरकार के जवाब पर आने वाले दिनों में सभी की नजर बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- Cockroach Janta Party की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, 6 जून को दिल्ली में बड़ा ऐलान







