सुल्तानगंज (बिहार): शनिवार को सुल्तानगंज मुख्य मार्ग के पसिया मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के रामपुर इस्माइल बहादुर गांव निवासी मिथुन कुमार और राजू कुमार मोंगिया टीएमटी सरिया कंपनी के प्रचार के लिए साहबेगंज से रामपुर जा रहे थे। तभी एक बेलगाम ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में राजू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिथुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर मायागंज रेफर किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी संबंधित कंपनी और परिजनों को दे दी है। दोनों व्यक्ति मोंगिया टीएमटी सरिया कंपनी में पेंटिंग का काम करते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़े :-
संबंधित खबरें (Also Read)
Bihar: राशन कार्ड वालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब जोड़ पाएंगे नया नाम, जानें पूरी प्रक्रिया…

Bharat Tiwari: मामले में CBI जांच की मांग खारिज, हाईकोर्ट जाने को कहा

Khan Sir: फैसल खान को फिलहाल नहीं मिली बेल, 3 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक

Bihar Assistant Professor: भर्ती में बड़ा बदलाव, अब NET या PhD के बाद भी देनी होगी लिखित परीक्षा








