पूर्णिया में एक बड़े होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह होटल कथित रूप से एक बड़े राजनीतिक चेहरे के नाम से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस की इस रेड के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग पकड़े गए। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस छापेमारी में पांच युवतियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला सप्लायर गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें होटल का मैनेजर संजय मंडल और दो ग्राहक शामिल हैं। इसके साथ ही, लाइन बाजार से महिला सप्लायर ममता देवी को भी गिरफ्तार किया गया है। ममता देवी पर आरोप है कि वह शहर में देह व्यापार के लिए ग्राहकों से संपर्क करती थी और 1500 से 3000 रुपये में सौदा तय करती थी। पेमेंट होते ही ग्राहक को होटल की जानकारी दी जाती थी, जहां लड़कियां इस धंधे में शामिल होती थीं।
स्थानीय लोगों ने किया खुलासा
स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के सामने शाम होते ही धंधेबाज महिलाओं का जमावड़ा लग जाता था। यहां से लोग इन महिलाओं को लेकर होटलों में जाते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है और इस धंधे से जुड़े लोग भागने की कोशिश कर रहे हैं।
पूछताछ जारी, होटल मैनेजर समेत कई गिरफ्तारी
एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हिरासत में ली गई युवतियों और अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस रेड में पकड़े गए होटल मैनेजर और अन्य दो ग्राहकों से भी पूछताछ जारी है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई की गई है, और पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे गैरकानूनी धंधे को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें (Also Read)
Nagpur में युवा बॉक्सर्स का जोश, Nitin Gadkari ने किया राष्ट्रीय चैंपियनशिप का उद्घाटन

गोद भराई में झलकी सादगी और प्यार: Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya ने जीता दिल

Jio लाया करोड़ों यूजर्स के लिए नया प्लान, 339 में अब महीने भर एक्टिव रहेगा नंबर

LSG vs SRH: पंत की दमदार पारी, आखिरी गेंद पर लखनऊ की शानदार जीत

सख्त कार्रवाई की तैयारी
पूर्णिया पुलिस द्वारा इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है, और पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही इस रैकेट के बाकी सदस्यों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़े :-
- Ratan Tata Biography in Hindi: टाटा में असिस्टेंट बनकर शुरू किया था करियर, फिर कंपनी को बना दिया इंटरनेशनल ब्रांड
- Ratan Tata Death: रतन टाटा 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए
- Ratan Tata Passes Away Video: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन
- Ratan Tata Passes Away: 86 वर्ष की आयु में मुंबई में ली अंतिम सांस, देश में शोक की लहर
- मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा पर अनोखा पंडाल: वंदे भारत ट्रेन में दर्शन, सैकड़ों भक्त हुए शामिल







