Skip to main content
Samastipur News

Bihar News: भागलपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा, भीड़ ने युवक से महिला की मांग में डलवाया सिंदूर, क्या है मामला?

भागलपुर के नवगछिया में सोमवार (16 दिसंबर) को एक दिलचस्प और विवादित घटना घटी, जब एक युवक की भीड़ ने जबरन शादी करवा दी। यह मामला हड़िया पट्टी का है, जहां झारखंड

विज्ञापन

भागलपुर के नवगछिया में सोमवार (16 दिसंबर) को एक दिलचस्प और विवादित घटना घटी, जब एक युवक की भीड़ ने जबरन शादी करवा दी। यह मामला हड़िया पट्टी का है, जहां झारखंड के गोड्डा जिले के रहने वाले 24 वर्षीय शिव मंडल का बिहार के लखीसराय की रहने वाली सीमा देवी से पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सीमा देवी अपने पति से अलग रह रही थी और शिव मंडल के साथ अपना जीवन बिताने की इच्छा जाहिर कर चुकी थी।

खबर सुनें
विज्ञापन

हंगामे के बीच भीड़ ने शादी करवा दी

इस घटना की शुरुआत नवगछिया स्टेशन से हुई, जहां शिव मंडल और सीमा देवी दोनों झारखंड जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और जल्द ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीमा ने अपनी आपबीती लोगों को बताई और यह बताया कि उसने अपने पति और बच्चों से अलग होकर शिव मंडल के साथ रहने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
इसे भी पढ़े

भीड़ ने युवक से जबरन डलवाया सिंदूर

सीमा की बातों को सुनकर वहां मौजूद भीड़ ने शिव मंडल को पकड़ लिया और एक स्थानीय मंदिर के पुजारी से दोनों की शादी कराने के लिए ले गए। हालांकि, पुजारी ने शादी कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद भीड़ ने शिव मंडल को सीमा की मांग में सिंदूर भरने के लिए मजबूर किया। शिव मंडल भी अंत में सीमा को अपनाने के लिए राजी हो गया और उसे अपने साथ ले गया।

सीमा ने शिव मंडल के साथ रहने की जताई इच्छा

सीमा ने बताया कि पांच साल पहले दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी और धीरे-धीरे वे एक-दूसरे से प्यार करने लगे। तीन साल पहले उसके पति ने दोनों को पकड़ लिया था, जिसके बाद से विवाद शुरू हो गया। अक्टूबर 2024 में एक पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें सीमा ने खुले तौर पर शिव मंडल के साथ रहने की इच्छा जताई और पंचायत ने उसकी इच्छा का समर्थन किया।

इसे भी पढ़े :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें