घटना का विवरण

भोरे थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में यह घटना घटी, जब नवल किशोर अपने परिवार के साथ खेत में दीप जलाने गए थे। गांव के कुछ लोगों के साथ भूमि को लेकर नवल किशोर का पुराना विवाद चल रहा था। जैसे ही वे लोग दीप जलाने लगे, दूसरे पक्ष ने अचानक धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

इस हमले में नवल किशोर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।

इलाके में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।शव को अस्पताल मे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

घटना के बाद इलाके में सनसनी

दिवाली की रात हुए इस खौफनाक हमले से गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और स्थानीय लोग इस हमले से दहशत में हैं। पुलिस ने इलाके में शांति बहाल करने के लिए कड़ी निगरानी रखी हुई है।

इसे भी पढ़े :-