Begusarai News: बेगूसराय में बाढ़ राहत, डीएम तुषार सिंगला ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा और दिए अहम निर्देश

डीएम तुषार सिंगला ने तेघड़ा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हाल ही में दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में पिछले कुछ दिनों में काफी वृद्धि हुई है, जिसके चलते पानी गांवों में घुस चुका है।

डीएम ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए सभी सरकारी सुविधाएं जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही हैं। तेघड़ा प्रखंड में सामुदायिक किचन और नाव की भी व्यवस्था की गई है ताकि प्रभावित लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से अपील की कि जिनके घरों में पानी आ गया है, वे ऊंचे स्थानों पर शरण लें ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Begusarai News: जिला प्रशासन की यह पहल बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत का काम कर रही है और प्रशासन हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

इसे भी पढ़े :-