Skip to main content
Samastipur News

शौचालय की टंकी में दम घुटने से दंपति की दर्दनाक मौत, पति को बचाने कूदी पत्नी भी गई जान से

बेगूसराय (बिहार) – बिहार के बेगूसराय जिले में शनिवार को एक दर्दनाक घटना घटी, जहां शौचालय की टंकी में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। यह घटना छौड़ाही थाना

विज्ञापन

बेगूसराय (बिहार) – बिहार के बेगूसराय जिले में शनिवार को एक दर्दनाक घटना घटी, जहां शौचालय की टंकी में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। यह घटना छौड़ाही थाना इलाके के परोड़ा पंचायत के महेशपुरा डुमरी गांव की है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय शंभू सहनी और उनकी 33 वर्षीय पत्नी मूर्ति देवी के रूप में हुई है।

खबर सुनें
विज्ञापन

घटना का विवरण

शंभू सहनी अपने घर में ट्रैक्टर चालित मशीन से शौचालय की सेप्टिक टैंक की सफाई करवा रहे थे। सफाई के दौरान एक टंकी भरने के बाद, ट्रैक्टर चालक उसे खाली करने बाहर गया। इसी बीच शंभू और उनकी पत्नी मूर्ति टंकी की स्थिति देखने के लिए पास पहुंचे। अचानक शंभू का पैर फिसला और वे टंकी में गिर गए। अपने पति को गिरता देख मूर्ति भी उन्हें बचाने के लिए तुरंत टंकी में कूद गईं, लेकिन टंकी में दम घुटने के कारण दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
इसे भी पढ़े

परिजनों में मचा कोहराम

ट्रैक्टर चालक जब वापस लौटा, तो उसने शौचालय के पास परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल शंभू और मूर्ति को बेहोशी की हालत में लेकर छौड़ाही PHC पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से मृत दंपति के परिजनों में कोहराम मच गया, और अस्पताल के बाहर रिश्तेदारों समेत बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही छौड़ाही थाना के थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया ।

बेगूसराय जिले में हुई इस हृदयविदारक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है, और लोगों के बीच सुरक्षा उपायों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत को उजागर किया है।

इसे भी पढ़े :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें