कैटेगरी

बेगूसराय में लापता कोचिंग शिक्षक का शव बोरे में बंद मिला, सिर और पैर गायब, पुलिस जांच में जुटी

शिक्षक का शव बोरे में बंद मिला: बिहार के बेगूसराय जिले में एक कोचिंग शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 19 अक्टूबर से लापता 24 वर्षीय बिट्टू कुमार का शव 21
विज्ञापन
Updated at :

शिक्षक का शव बोरे में बंद मिला: बिहार के बेगूसराय जिले में एक कोचिंग शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 19 अक्टूबर से लापता 24 वर्षीय बिट्टू कुमार का शव 21 अक्टूबर की शाम पुलिस ने एक पोखर से बरामद किया। शव कई टुकड़ों में कटा हुआ था और बोरे में बंद मिला। इस खौफनाक घटना में मृतक का सिर और दोनों पैर गायब हैं, जबकि एक हाथ भी कटा हुआ है। शव की पहचान उसके कपड़ों से की गई, जिससे पुष्टि हुई कि यह शव लापता शिक्षक बिट्टू कुमार का है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

कोचिंग पढ़ाने निकला, लौटकर नहीं आया

शिक्षक का शव बोरे में बंद मिला: चकिया थाना क्षेत्र के निवासी देवेंद्र यादव का बेटा बिट्टू कुमार 19 अक्टूबर को सुबह अपने घर से कोचिंग पढ़ाने के लिए निकला था, लेकिन वह कभी वापस नहीं लौटा। दोपहर में उसके दोस्त सुमित ने बताया कि बिट्टू उसके घर पर आया था और 600 रुपये लेकर पटना जाने की बात कहकर चला गया था। इसके बाद से बिट्टू का मोबाइल भी बंद हो गया और परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली।

पोखर से बरामद हुआ बोरे में बंद शव

21 अक्टूबर की शाम चकिया थाना क्षेत्र के थर्मल हॉल्ट के पास पोखर में बोरे में बंद शव होने की सूचना मिली। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और जब बोरा खोला गया, तो उसमें सिर कटा शव मिला। परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में की। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और परिजन सदमे में हैं।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों का मानना है कि बिट्टू की हत्या गांव के आस-पास ही कहीं की गई है। उन्होंने इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि बोरे में बंधी रस्सी एनटीपीसी में कोयला बांधने के काम में इस्तेमाल होती है। इससे यह संभावना जताई जा रही है कि हत्या के पीछे कोई स्थानीय व्यक्ति शामिल हो सकता है। अब यह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि बिट्टू की इतनी बेरहमी से हत्या क्यों और किसने की।

पुलिस की जांच जारी

एसपी मनीष ने मामले पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पुलिस ने बोरे में बंद युवक का शव बरामद किया है और जांच के लिए डीएसपी भास्कर रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बिट्टू की हत्या किसने और किस वजह से की। पुलिस का कहना है कि बिट्टू पटना जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके साथ इस घटना का अंजाम कैसे हुआ, यह जल्द ही जांच के बाद सामने आएगा।

विज्ञापन

इसे भी पढ़े :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें