बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक किसान को गोली मार दी। गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना का विवरण

घायल किसान की पहचान अशोक राय (पुत्र स्वर्गीय कामो राय) के रूप में हुई है, जो बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा वार्ड नंबर 3 के निवासी हैं। अशोक राय ने बताया कि गुरुवार को अपराधियों ने जबरन उनके खेत पर कब्जा करने की कोशिश की थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

शुक्रवार सुबह अशोक राय अपने घर से दुकान के लिए पैदल जा रहे थे, तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली उनके पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

SPONSORED CONTENTAdvertisement
इसे भी पढ़े

इलाके में तनावपूर्ण माहौल

इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग अपराधियों के बेखौफ रवैये से डरे हुए हैं। घायल किसान को परिवार वालों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताया है।