Skip to main content
Samastipur News

बेगूसराय में लक्ष्मी-गणेश पूजा के तुरंत बाद हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख

बिहार के बेगूसराय (Begusarai, Bihar) में वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफरा बाजार में एक हार्डवेयर दुकान में भीषण आग (Fire Breaks Out In Hardware Shop) लग गई,

विज्ञापन

बिहार के बेगूसराय (Begusarai, Bihar) में वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफरा बाजार में एक हार्डवेयर दुकान में भीषण आग (Fire Breaks Out In Hardware Shop) लग गई, जिसमें लगभग 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दुकान के मालिक राम उदय पंडित ने लक्ष्मी-गणेश पूजा (Lakshmi Ganesh Puja) के बाद अपनी दुकान बंद कर दी थी।

खबर सुनें
विज्ञापन

दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन पानी खत्म

रात करीब 11 बजे अचानक दुकान में Fire लग गई, जिसे देखकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। लोगों ने प्रशासन को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को बुलाया, लेकिन Begusarai में दमकल की चार गाड़ियां आने के बावजूद पानी जल्दी ही खत्म हो गया, जिससे आग बुझाने में बाधा आई। स्थानीय निवासियों ने समर्सिबल पंप से पानी लाकर करीब 2:30 बजे आग को बुझाया।

विज्ञापन

आग लगने का कारण अज्ञात, लाखों की संपत्ति का नुकसान

इस भीषण हादसे में Hardware Shop को भारी नुकसान हुआ है, और आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। Begusarai News के अनुसार, इस घटना में लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जिससे दुकान मालिक और इलाके के लोग सकते में हैं।

इसे भी पढ़े :-

Ritu Sharma
लेखक के बारे मेंBy Ritu Sharma
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें