New Hyundai Venue 2025: यदि आप एक ऐसी एसयूवी (SUV) की तलाश में हैं जो स्टाइलिश डिजाइन, बेहतरीन फीचर्स और किफायत कीमत का शानदार मिश्रण पेश करे, तो Hyundai Venue आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। भारतीय बाजार में यह कॉम्पैक्ट एसयूवी अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही ग्राहकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता बनाए हए है।
हाल ही में हुए जीएसटी कूट के कारण इसकी कीमते और भी अधिक आकर्षक हो गई हैं, जिससे यह उन सभी ग्राहकों के लिए एक सर्वश्रेष्ठ पसंद बन गई है जो कम बजट में एक फीचर-लोडेड और दमदार एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं।
Hyundai Venue ने सितंबर 2025 में बनाया नया बिक्री रिकॉर्ड
सितंबर 2025 में Hyundai Venue की बिक्री ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। कंपनी ने 11,484 यूनिट्स की डिलीवरी की, जो पिछले साल (सितंबर 2024) की तुलना में 12% अधिक है।
यह सफलता बताती है कि Venue न सिर्फ एक SUV बल्कि भरोसे और परफॉर्मेंस का प्रतीक बन चुकी है।
ग्राहक Hyundai Venue को पसंद कर रहे हैं क्योंकि —
- इसका स्टाइलिश डिजाइन
- दमदार इंजन परफॉर्मेंस
- और बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स
इसे परिवारों के लिए एक Perfect Compact SUV बनाते हैं।

Hyundai Venue 2025: नई कीमतें और इंजन विकल्प
जीएसटी कट के बाद अब Hyundai Venue की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.26 लाख से ₹12.45 लाख तक है। ऑन-रोड प्राइस शहर और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।















