Maruti Suzuki e-Vitara 2025: यदि आप भी भविष्य की अत्याधुनिक कार चलाने का सपना देख रहे हैं, तो आपका इंतज़ार खत्म होने वाला है! जल्द ही Maruti Suzuki अपनी पहली फुल इलेक्ट्रिक SUV जिसका नाम e-Vitara है, भारतीय बाजार में लेकर आने वाली है। यह मात्र एक कार नहीं है, बल्कि इसे भारत की तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में एक क्रांतिकारी एसयूवी साबित होने की उम्मीद है। मारुति ने इस बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी को विशेष रूप से भारतीय सड़कों की चुनौतियों और यहाँ के उपयोगकर्ताओ की विशिष्ट जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन और तैयार किया है, जो इसे बाजार में एक मजबूत दावेदार बनाएगा।

Maruti Suzuki e-Vitara 2025 Launch Date कब होगा धमाकेदार लॉन्च?

Maruti Suzuki e-Vitara का भारत में लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है। इस बहुप्रतीक्षित एलेकतरुक एसयूवी के दिसंबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे दिसंबर के पहले हफ्ते या 10 दिसंबर के आस-पास औपचारिक रूप से पेश कर सकती है।

कंपनी इसे तीन प्रमुख वेरिएंट्स में लॉन्च करने की तैयारी में है:

  • डेल्टा (Delta)
  • ज़ेटा (Zeta)
  • अल्फा (Alpha)

कीमतों की बात करें तो, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 17 लाख रुपये से शुरू होने की संभावना है, जो टॉप वेरिएंट में 25 लाख रुपये तक जा सकती है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद, यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सीधे MG Windsor EV, Tata Nexon EV और आने वाली Hyundai Creta Electric जैसी लोकप्रिय EV को कड़ी टक्कर देगी।