Mahindra Scorpio N Facelift: Mahindra अपनी पॉपुलर SUV को एक नए रूप में लाने की तैयारी कर रही है। Mahindra Scorpio N Facelift हाल ही में टेस्टिंग के दौरान सड़क पर नज़र आयी है। कंपनी ने भले ही आधिकारिक घोषणा नहीं की हो, लेकिन कैमुफ्लाज वर्जन से साफ हो गया है कि नया मॉडल डिजाइन और फीचर्स दोनों में बड़ा अपडेट लेकर आएगा। यह SUV पहले से ज़्यादा एडवांस, स्टाइलिश और हाई-टेक मानी जा रही है।

नए डिजाइन में मिलेगा फ्रेश लुक और दमदार स्टाइल

नयी Mahindra SUV update के तहत स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट में कंपनी कई आकर्षक बदलाव करने जा रही है। सामने की तरफ नया ग्रिल डिजाइन, स्पोर्टी बंपर, और अपडेटेड LED हेडलैंप्स दिए जाएंगे। साथ ही, नया DRL सिग्नेचर और अलॉय व्हील्स इसे एक प्रीमियम अपील देंगे।

पिछले हिस्से में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे, लेकिन कंपनी ने SUV की रोड प्रेजेंस को और बेहतर बनाने पर ध्यान दिया है। पुराने मॉडल की तरह इसमें अब भी ‘Scorpion Tail’ विंडो लाइन दी जाएगी जो इसका सिग्नेचर डिजाइन बन चुका है।

2022 में लॉन्च हुई स्कॉर्पियो N ने भारत में SUV सेगमेंट में जबरदस्त सफलता पाई थी। अब फेसलिफ्ट वर्जन के साथ कंपनी का मकसद है इसे फिर से मार्केट में टॉप पोज़िशन पर पहुंचाना।

इंटीरियर होगा और प्रीमियम, मिलेंगे हाई-टेक फीचर्स

नई Scorpio N interior में कंपनी कई लक्जरी अपडेट्स ला सकती है। उम्मीद है कि SUV में अब बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ दिया जाएगा।

ऑडियो सिस्टम को भी अपग्रेड कर कंपनी Sony से हटकर Harman Kardon साउंड सिस्टम दे सकती है, जैसा कि हाल ही में XUV700 फेसलिफ्ट में देखा गया है। साथ ही, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। इन अपग्रेड्स के जरिए महिंद्रा न सिर्फ आराम बढ़ाना चाहती है बल्कि ड्राइविंग एक्सपीरियंस को भी अगले लेवल पर ले जाना चाहती है।