Mahindra BE: आज की दुनिया रफ्तार की है, लेकिन रफ्तार अब सिर्फ तेज़ होने की नहीं, स्मार्ट और सस्टेनेबल होने की भी है। ऐसे दौर में अगर कोई कार नज़रों को भी भाए और दिल को भी सुकून दे, तो वो है Mahindra BE 6। यह सिर्फ एक SUV नहीं, एक ऐसी इलेक्ट्रिक राइड है जो आपके हर सफर को एक शानदार अनुभव में बदलने का वादा करती है।
दमदार बैटरी और जबरदस्त रेंज

Mahindra BE 6 में दी गई है एक शक्तिशाली 79 kWh की लिथियम-आयन बैटरी, जो 683 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज देती है। यानी एक बार चार्ज करने के बाद आपको बार-बार चार्जिंग की टेंशन नहीं सताएगी। और अगर फुर्सत कम हो, तो 180 kW के DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 20 मिनट में ही तैयार हो जाती है ये SUV!
पावर, परफॉर्मेंस और स्मार्ट ड्राइविंग
इस इलेक्ट्रिक SUV में लगा है Permanent Magnet Synchronous Motor जो देता है 282 बीएचपी की पावर और 380 एनएम का टॉर्क। इसका 0-100 किमी/घंटा का स्पीड पाना सिर्फ 6.7 सेकंड में इसे परफॉर्मेंस के मामले में बेजोड़ बना देता है। 4 ड्राइव मोड्स रेस, स्नो, एवरीडे और कस्टम – इसे हर मौसम और मूड के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस
Mahindra BE 6 में जो तकनीक दी गई है वो इसे सिर्फ एक कार नहीं बल्कि एक चलता-फिरता स्मार्ट होम बनाती है। ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे फीचर्स जैसे लैन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, और 360 डिग्री कैमरा इसे बेहद सुरक्षित और स्मार्ट बनाते हैं।























