Best mileage cars under 10 lakh in India: नई कार का शौक को होता है मगर बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के कारण वो खरीदारी कभी पूरी नहीं हो पाती। अभी त्योहार चल रहे है और इसी व्यक्त अच्छे डील प्राइस पर कार मिल सकती है। ग्राहक के लिए सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर कार में माइलिज का होता है। 10 लाख के बजट में आपको भारतिए मार्केट कुछ ऐसे गाड़ियां है जो आपको अच्छा माइलिज ही नहीं स्टाइलिश डिजाइन, उच्च कम्फर्ट और आधुनिक फीचर्स से भारी पड़ी है। इन कारों से आप बिना जेब पर भारी भोज डाले त्योहारों की खुशियां मना सकते हैं।

Maruti Suzuki Celerio जबरदस्त माइलेज और कम मेंटेनेंस वाली कार

Best mileage cars under 10 lakh in India – Maruti Celerio, Wagon R, Alto K10, Hyundai Exter, Tata Punch comparison

मारुति सुजुकी की सेलेरियो छोटी हैचबैक सेगमेंट में अपनी जबरदस्त लोकप्रियता बनाए हुए है। इसका बेस वेरिएंट (LXi MT) मात्र ₹4,69,900 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह कार अपनी शानदार फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है, जहाँ यह पेट्रोल में 26.6 km/l और CNG वेरिएंट में 35.12 km/kg तक का ARAI माइलेज देती है। असल ड्राइविंग में भी इसका प्रदर्शन बेहतरीन रहता है, जिसमें पेट्रोल मॉडल लगभग 22-24 km/l और CNG मॉडल 30-32 km/kg तक का माइलेज दे सकता है। इसलिए, यदि आप शहर में रोजाना ड्राइविंग के लिए एक कम मेंटेनेंस वाली और बेहद उच्च माइलेज देने वाली कार चाहते हैं, तो सेलेरियो आपके लिए एक आदर्श विकल्प है।

Maruti Suzuki Wagon R स्पेस, कम्फर्ट और माइलेज का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Best mileage cars under 10 lakh in India – Maruti Celerio, Wagon R, Alto K10, Hyundai Exter, Tata Punch comparison

मारुति सुजुकी वैगन आर, भारतीय बाज़ार में सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से एक है, जिसे ग्राहक मुख्य रूप से इसकी शानदार केबिन स्पेस और बेहतरीन माइलेज के कारण पसंद करते हैं। वैगन आर का LXI MT वेरिएंट मात्र ₹4,98,900 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, और यह 26.1 km/l का प्रभावशाली माइलेज देती है, जो इसे बजट-फ्रेंडली फैमिली कार बनाता है। इसका कॉम्पैक्ट डिज़ाइन इसे भीड़-भाड़ वाले शहर के रास्तों (सिटी ड्राइविंग) के लिए एकदम सही बनाता है, वहीं इसका ऊंचा और विशाल इंटीरियर इसे छोटी कार होने के बावजूद बेहद आरामदायक और व्यावहारिक बना देता है।