2025 Renault Triber vs Maruti Suzuki Ertiga: आज 19 अक्टूबर 2025 को भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में 7-सीटर MPV सेगमेंट फिर से चर्चा में है। Renault Triber vs Maruti Suzuki Ertiga की टक्कर इस साल की सबसे बड़ी फैमिली कार रेस मानी जा रही है। एक तरफ Renault ने अपनी नई Triber 2025 फेसलिफ्ट लॉन्च की है, वहीं दूसरी ओर Maruti Suzuki Ertiga पहले से ही MPV सेगमेंट की किंग बनी हुई है। सवाल यह है कौन सी कार खरीदारों के लिए ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है? आइए आसान भाषा में जानते हैं इस Diwali Dhanteras Buyer’s Guide में कौन-सी MPV आपके बजट और परिवार के हिसाब से बेहतर साबित होगी।

Design और Space: किसका लुक और कम्फर्ट ज्यादा प्रीमियम है?

2025 Renault Triber vs Maruti Suzuki Ertiga side by side comparison – best 7 seater MPV cars in India 2025

Maruti Suzuki Ertiga अपने बड़े साइज और आकर्षक डिजाइन की वजह से आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इसमें लंबा व्हीलबेस, प्रीमियम क्रोम ग्रिल, LED हेडलैम्प्स और वुडन टच इंटीरियर मिलता है। वहीं, Renault Triber 2025 फेसलिफ्ट ने इस बार काफी बदलाव किए हैं नया लोगो, शार्प LED हेडलैम्प्स, और स्मोक्ड टेललाइट्स इसे फ्रेश और मॉडर्न लुक देते हैं।

Ertiga में तीसरी पंक्ति में बैठना भी आरामदायक है, जबकि Triber अपनी sub-4 meter लंबाई के बावजूद 7 लोगों को आराम से बैठा सकती है। अगर आप एक कॉम्पैक्ट लेकिन स्टाइलिश MPV चाहते हैं जो शहर में चलाने में आसान हो, तो Triber आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। वहीं अगर आपका परिवार बड़ा है और आपको स्पेस की कमी नहीं चाहिए, तो Ertiga आपको ज्यादा कम्फर्ट और लग्जरी फील देगी।

Features और Safety: अब दोनों में है बराबरी की टक्कर

फीचर्स के मामले में अब Renault Triber और Maruti Ertiga दोनों बराबरी पर हैं। नई Renault Triber 2025 में अब डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto / Apple CarPlay, और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं Maruti Suzuki Ertiga में कनेक्टेड कार टेक, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे एडवांस फीचर्स पहले से मौजूद हैं।