Aaj Ka Rashifal 8 August 2025: आपको बताते चले की आज 8 अगस्त 2025, सावन माह की चतुर्दशी तिथि है। दोपहर 2:12 बजे तक चतुर्दशी रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इस समय ग्रहों की स्थिति जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित कर रही है। चंद्रमा मकर राशि में हैं, जबकि सूर्य और बुध कर्क राशि में स्थित हैं। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं। मंगल कन्या राशि में और शनिदेव मीन राशि में मौजूद हैं। राहु और केतु क्रमशः कुंभ और सिंह राशि में हैं।

आज का दिन कई लोगों के लिए शुभ समाचार ला सकता है, खासकर व्यापार, नौकरी और रिश्तों के मामलों में। आइए, जानते हैं सभी राशियों के लिए विस्तृत दैनिक राशिफल

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी इच्छा की पूर्ति हो सकती है। कारोबार में नई शुरुआत के योग बन रहे हैं। हालांकि, निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को प्रसन्न कर देगी। सेहत के मामले में खानपान पर ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए भी अच्छा है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

आज का वृषभ राशिफल (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए लाभ के अवसर बनेंगे। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य की दिशा तय कर सकती है। घर में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन खरीदने या बदलने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। किसी यात्रा का लाभकारी परिणाम मिल सकता है।