Aaj Ka Rashifal 29 July 2025: बताते चले की आज का दिन कुछ खास और चौंकाने वाला साबित हो सकता है! मंगलवार, 29 जुलाई को नागपंचमी का पर्व है और साथ ही शिव योग का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। ऐसी ज्योतिषीय स्थिति में कुछ राशियों पर धन वर्षा तो कुछ पर मानसिक दबाव देखा जा सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आज आपका भाग्य क्या संकेत दे रहा है, तो इस राशिफल को एक बार जरूर पढ़ें।
पं. सत्यम विष्णु अवस्थी के अनुसार आज मेष, सिंह, धनु, मीन, कर्क और तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार में उन्नति, रुके धन की प्राप्ति और नई नौकरी के योग बन रहे हैं। वहीं कन्या और वृश्चिक राशि को आज निर्णय लेते वक्त सतर्क रहना होगा। ग्रहों की चाल में चंद्रमा कन्या में और बुध का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश—इन दोनों का असर सीधा आपके दिन पर पड़ेगा।

मेष राशि (Aaj ka Mesh Rashifal)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यापार में लाभ हो सकता है और नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।
वृषभ राशि (Aaj ka Vrishabh Rashifal)
धैर्य बनाए रखना जरूरी है। गुस्से में आकर लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनाए रखें। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं।






















