Aaj Ka Rashifal 29 August 2025: आज 29 अगस्त 2025, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए बेहद खास साबित हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन तरक्की लेकर आया है। नई नौकरी का प्रस्ताव या कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं। वहीं मिथुन राशि वालों को नए प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि, मकर राशि वालों को पैसों के मामलों में सतर्क रहना चाहिए। परिवार, निवेश और खर्च से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें।
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आज का राशिफल 29 अगस्त 2025 आपकी जिंदगी में क्या बदलाव ला सकता है, तो आगे पढ़ें सभी 12 राशियों का डिटेल राशिफल। शुक्र ग्रह की स्थिति और चंद्रमा का प्रभाव आज के दिन को और भी खास बना रहा है। ज्योतिष मान्यता है कि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है और इस दिन किए गए कर्म आपके आने वाले समय को प्रभावित करते हैं। इसलिए जानना जरूरी है कि shukrawar ka rashifal 2025 आपके जीवन में क्या संकेत दे रहा है।
आज का मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)

आज मेष जातकों के लिए दिन नई संभावनाओं से भरा रहेगा। सुबह से ही आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और प्रेम संबंधों में बातचीत का सकारात्मक माहौल रहेगा।
- स्वभाव: आत्मविश्वासी और ऊर्जावान
- राशि स्वामी: मंगल
- शुभ रंग: हल्का नीला
- शुभ अंक: 14
























