Aaj Ka Rashifal 11 September 2025: 11 September 2025, जानें आज का दैनिक राशिफल और भाग्यफलगुरुवार का दिन ग्रहों की विशेष स्थिति लेकर आया है। ज्योतिष के अनुसार आज चंद्रमा का गोचर मेष राशि में है और मंगल के साथ षडाष्टक योग बना रहा है। सूर्य और चंद्रमा के बीच नवम-पंचम योग तथा गुरु का त्रि-एकादश योग भी दिन को खास बनाता है। इन योगों के प्रभाव से मिथुन, तुला और मीन राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा, जबकि अन्य राशियों के लिए मिश्रित परिणाम दिखेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल 11 सितंबर 2025 के अनुसार हर राशि का हाल।
आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

मेष राशि वालों के लिए आज करियर में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी है। पिता का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मित्रों और सामाजिक संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता के योग हैं। आज भाग्य लगभग 84% आपके पक्ष में रहेगा।
आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
वृषभ राशि के लिए दिन व्यस्त रहेगा। व्यापार और निवेश के मामले में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लोन, संपत्ति या पारिवारिक मामलों में भाग्य साथ देगा। मातृपक्ष से लाभ संभव है। आज भाग्य लगभग 82% रहेगा। गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाना शुभ रहेगा।
आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
मिथुन राशि वालों के लिए रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। कोई महत्वपूर्ण डील या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पारिवारिक संपत्ति का लाभ संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और डॉक्टर से सलाह लें। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं। राजनीतिक या सामाजिक गतिविधियों में बाधा आ सकती है। आज भाग्य लगभग 87% रहेगा।























