पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल का लेटेस्ट वीडियो चर्चा में आ गया है। वीडियो में अनुराग ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दाना किया कि उन्होंने पांच दिनों से कुछ नहीं खाया है और उनका परिवार उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। यूट्यूबर ने कहा कि उनका ये आखिरी वीडियो हो सकता है। वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी रितिका पर भी आरोप लगाया कि वह उसे छोड़ कर चली गई है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। अब उनके भाई कमाल कलाम डोभाल ने रिएक्ट किया है। उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो भीी पोस्ट किया है।
कलाम डोभाल का दावा- अनुराग ने पत्नी पर उठाया हाथ
अनुराग डोभाल के भाई कलाम डोभाल ने दावा किया कि अनुराग अपनी पत्नी रितिका पर हाथ उठाया था। अनुराग ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया नुराग अपनी हालत और परिवार द्वारा उन्हें परेशान किए जाने के बारे में झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका पर हाथ भी उठाया था और दावा किया कि अनुराग की इन्हीं हरकतों की वजह से रितिका उन्हें छोड़कर चली गई। कमाल ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें अनुराग ने कहा कि उसने अपनी पत्नी को इसलिए मारा क्योंकि वह उसे उकसा रही थी।
कलाम डोभाल ने कहा- व्यूज पाने के लिए ऐसा कर रहा
कलाम डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टोरी लगाया जिसमें लिखा है कि “मैं अपनी बात पर कायम रहने वाला इंसान हूं। सारे सबूत मैंने अपने पॉडकास्ट चैनल पर दे दिए हैं। आप लोग भी शांत रहें क्योंकि वह अक्सर व्यूज पाने के लिए ऐसा करता रहता है। उसने सिर्फ अपनी तरफ की कहानी पोस्ट की है, लेकिन पूरी सच्चाई नहीं बताई। मेरे सभी फैंस के लिए मेरा एक मैसेज है कि आप लोग इन सब मामलों में मत पड़िए। उसे इंस्टाग्राम पर ज्यादा ध्यान और चर्चा पाना पसंद है। उसने मम्मी-पापा और हम लोगों के खिलाफ झूठा केस किया था, लेकिन जब वह कानूनी तौर पर वह केस हार गया, तब उसने यह वीडियो डाल दिया। साथ ही उसकी अपनी हरकतों की वजह से रितिका भी उसे छोड़कर चली गई।”
अनुराग ने वीडियो में क्या कहा था?
अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उन्होंने कहा था, “मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलाम (भाई) और श्रेया। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत डिप्रेशन में हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कैसे ये फीलिंग एलिमिनेट करूं। इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। 5 दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है।”
यह भी पढ़ें- गोविंदा के गाने ‘एक चुम्मा’ पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स रह गए हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग





