भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के चाहने वाले लाखों हैं. खेसारी के गाने और मूवीज आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं. खेसारी को फैंस ट्रेंडिंग स्टार के नाम से बुलाते हैं. आज खेसारी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले भर-भर के उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. अब एक्टर को एक खास शख्स ने बर्थडे विश किया है और इस इंसान का नाम है आकांक्षा पुरी. आकांक्षा ने खेसारी के साथ इतनी रोमांटिक फोटोज शेयर की है, जिसे देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने खेसारी के लिए क्या लिखा.

आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव का इतना रोमांटिक फोटो नहीं देखा होगा

आकांक्षा पुरी ने खेसारी लाल यादव के साथ कोजी-कोजी फोटोज पोस्ट की है. चारों फोटोज में एक्ट्रेस खेसारी के बहुत क्लोज दिख रही है. फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं खेसारी जी. भगवान आपको हमेशा स्वस्थ और खुश रखें और आपके हर सपने पूरे हो. आप हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहें. मेरे जानने वाले सबसे सुंदर, सबसे एनर्जेटिक, सबसे प्रतिभाशाली और सबसे फिट आदमी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. ढेर सारा प्यार खेसारी जी, खुश रहें और हमेशा खुश रहें सुपरस्टार.”

यूजर्स बोले- बहुत हॉट फोटोज है

फोटोज वायरल होते ही खेसारी लाल यादव के पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार आने लगी. एक यूजर ने लिखा, भैया फोटोज तबाही है. एक यूजर ने लिखा, क्या बवाल फोटो है. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों की फिल्म कब आएगी. एक यूजर ने लिखा, बहुत हॉट फोटोज है. एक यूजर ने लिखा, आकांक्षा पुरी आप बहुत बोल्ड दिख रही है. एक यूजर ने लिखा, जब-जब आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव साथ आते हैं, तब-तब सोशल मीडिया पर तहलका मचता है.

खेसारी लाल यादव की पत्नी ने पति को ऐसे किया बर्थडे विश

खेसारी लाल यादव ने अपेन पति खेसारी लाल यादव के साथ एक प्यारी सी फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. फोटो के साथ चंदा ने कैप्शन में लिखा, आपके जन्मदिन पर बहुत बहुत बधाई, खुशियां और प्यार ! हैप्पी हैप्पी बर्थडे! लव यू!

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?